शाही अंदाज में जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा..तलवार के साथ अदातन बदमाश गिरफ्तार.सलाखों के पीछे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराते जन्मदिन मना रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला रतनपुर थाना का है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश रूद्र पिता-है। 
 
                रतनपुर पुलिस ने राजपुताना अंदाज में तलवार लहराते जन्मदिन मना रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आकाश रूद्र है। आरोपी मूल रूप से थाना जांजगीर चाम्पा जिला का रहने वाला है। 
 
   पुलिस के अनुसार 1 फरवरी को मुखबीर से जानकारी मिली कि महामाया चौंक रतनपुर में कुछ युवक एकत्र होकर जन्मदिन मना रहे हैं। एक युवक धारदार तलवार रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।  आरोपी को तलवार लहराते और जन्मदिन मनाते धर दबोचा।आरोपी के खिलाफ धारा-25 आर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 
                  रतनपुर पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी थाना रतनपुर क्षेत्र में नाबालिकों के साथ मिलकर दुग्ध वाहन में लूटपाट को अंजाम दिया है। मामले में तलाश भी थी।
close