भाजपा खेमा में दिन भर चला जश्न का दौर..उड़ाया रंग गुलाल.नेताओं ने कहा..विपक्ष को मिला जवाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—उत्तर प्रदेश,गोवा, उत्तराखण्ड समेत मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सफलता पर बिलासपुर भाजपा नेताओं में जश्न का महौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने करबला स्थित भाजपा कार्यालय और मध्यनगरी चौक में जमकर जश्न मनाया। एक दुसरे को बधाई देते हुए रंग गुलाल उड़ाया। ढोल ताशा और आतिशबाजी कर खुशियों को इजहार किया। 
 
            भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासवादी योजनाओं को जनता ने मुहर लगायाहै। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का स्वागत किया। चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। देश की जनता जातिवादी राजनीति से उपर उठकर देश और  राज्य के विश्वास को मुहर लगाया है।
 
            युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा आमजनों को योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है।  इसलिए भाजपा के प्रति विश्वास और निष्ठा व्यक्त करते हुए जनता ने एतिहासिक जीत दर्ज का तोहफा दिया है।
 
             महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। उन्होने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वागत किया है।  केन्द्र सरकार की नीतियों की जीत हुई है।
 
जश्न में डूबा भाजपा दक्षिण मण्डल
 
           मध्यनगरी चौक में  भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के कार्यकर्तायों ने चार राज्यों में मिली जीत पर जश्न मनाया। युवा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि चार राज्यों में धमाकेदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. गृहमंत्री अमित शाह और लाखों कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होने  बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम पर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर विश्वास जाहिर किया है।सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशियों का इजहार किया।
close