CG BJP मंडल अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी)—गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय रामानुजगंज में मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सामुहिक राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को मण्डल अध्यक्ष ने संबोधित किया। पार्टी नेताओं को मिलकर केन्द्र सरकार की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
             मण्डल अध्यक्ष भाजपा नेत्री शर्मिला गुप्ता ने कार्यालय में झण्डारोहरण कर राष्ट्र को प्रणाम किया। इस अवसर पर शर्मिला गुप्ता ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। केन्द्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के बारें में विस्तार से बताया। शर्मिला गुप्ता ने कहा कि 74 गणतंत्र दिवस देश के लिए बहुत ही खास है। हम सबको पता है कि देश की जनता आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के बहाने राष्ट्र के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ा है। महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के सपनों को देश के मुखिया मोदी अमलीजामा पहना रहे हैं। हमें भी संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचकर सुख दुख में भागीदारी निभाना है।
 इस मौके पर  कन्हैया लाल अग्रवाल सुनील कुमार गुप्ता तारावती सिंह पार्षद उमेश सिंह गहरवार श्रवण यादव पवन पांडे विकास गुप्ता दयाल विश्वास शैलेष गुप्ता रामेश्वर गुप्ता मोहन गुप्ता बड़कू खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण विशेष रूप से उपस्थित थे।
close