CG Cabinet: विष्णुदेव साय के 9 मंत्रियों में 5 OBC से

Shri Mi
2 Min Read

CG Cabinet/रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट  (CG Cabinet) का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को राजभवन में होगा. कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे. जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शपथ ग्नहण करने वाले नए बृजमोहन अग्रवाल- रायपुर दक्षिण, केदार कश्यप नारायणपुर,रामविचार नेताम -रामानुजगंज,दयालदास बघेल नवागढ़, ओ्पी चौधरी -राय़गढ़, टंक राम वर्मा- बलौदाबाजार, लखनलाल देवांगन -कोरबा, श्याम बिहारी जायसवाल- मनेंद्रगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े-भटगांव विधानसभा से होंगे। 9 मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वहीं सरगुजा संभाग से 3 मंत्री, रायपुर संभाग से 2,बिलासपुर संभाग से 2, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

राज्य मंत्रिमंडल का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। बताया गया कि सीएम विष्णु देव साय का कल दिल्ली जाने की संभावना थी लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह के कार्ड भी छप गए है और अगले एक घंटे में कार्ड वितरित होने चले जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुबह दिल्ली का प्रस्तावित प्रवास टल गया खबर है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना हो सकते हैं। भाजपा को इस बार बस्‍तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं।cg cabinet 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close