प्रदेश की माताओं को भाजपा ने छला…सरकार पर पूर्व विधायक का हमला…सिर्फ 30 लाख को ही मिलेगा योजना का लाभ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पूर्व विधायक शैलैष पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर हमला किया है। शैलेष पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चुनाव के समय प्रदेश की माताओं से भाजपा ने वादा किया कि प्रत्येक महिला को एक हजार प्रति माह की दर से 12 महीने का 12 हजार रूपया मातृशक्ति वंदल योजना के तहत दिया जाएगा। लेकिन सरकार बनते ही भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया । सिर्फ तीस लाख महिलाओं को ही योजना का लाभ देने का एलान किया है। ऐसा किया जाना हमारी मातृशक्ति का अपमान है।

     प्रदेश सरकार ने एलान किया है कि प्रत्येक साल 12 हजार करोड़ रूपए 30 लाख महिलाओं को प्रति महीना एक हजार रूपयों के हिसाब से दिया जाएगा। मातृ शक्ति वंदन योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक स्थिति और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर दिया जाएगा। पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने सरकार के एलान पर दुख और आक्रोश जाहिर किया है। उन्होने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चुनाव के समय भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को प्रति महीने एक हजार रूपयो के दर से 12 महीने में 12 हजार रूपया उनके खाते में डाला जाएगा।

लेकिन सरकार ने अनुपूरक बजट में महिलाओं के साथ छल किया है। भाजपा सरकार ने केवल 30 लाख महिलाओं को ही मातृ शक्ति वंदन योजना का लाभ देने का एलान किया है। ऐसा किया जाना प्रदेश की महिला जगत का अपमान है। शैलेष ने बताया कि भाजपा ने महिलाओं का वोट चुराया है। पहली घोषणा में ही महिलाओं के साथ छल किया है। अभी बहुत समय है…भाजपा का चाल चरित्र चेहरा धीरे धीरे सबके सामने आ जाएगा। यदि मातृ शक्ति को छळा गया तो कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढञ की माताओं के साथ खड़ी है। भाजपा पर दबाव बनाया जाएगा कि बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की मातृशक्ति से किए गए वादों को पूरा करे।

close