CG News: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार ,CM विष्णुदेव ने की घोषणा; बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी समेत 9 विधायक मंत्री बनेंगे

Shri Mi
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. लक्ष्मी राजवाड़े

13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close