CG Job : बेरोजगार को रोजगार दिलाने हेतु भर्ती की तैयारी पूरी

Shri Mi
4 Min Read

CG Job : जशपुरनगर/जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. आई. एस. लिमिटेड द्वारा जिले में 12 से 21 दिसम्बर तक भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। भर्ती टीम प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर से अपनी पुरी तैयारी कर चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस भर्ती शिविर में 350 सुरक्षा जवान, 25 सी.आई.टी. एवं 50 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन एस.आई.एस. के द्वारा किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एस.आई.एस. के 22 ट्रेनिंग सेन्टरो में से एक प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

जिसमें पी. टी., डील, ड्रील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा भी.आई. पी. सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादी का प्रशिक्षण प्रदान करके एस.आई.एस. लिमिटेड में नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।

भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र ने बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार, उम्र 21 वर्ष से 37 वर्ष, योग्यता 10वीं पास या फेल, लम्बाई 168 से. मी. वजन 55 से 100 किलो तक की होनी चाहिए साथ ही भर्ती अधिकारी ने बताया कि एस.आई.एस. द्वारा देश भर में अनेक प्रकार के पाठयक्रम का संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रथम बार एस.आई.एस. द्वारा रोजगार पाठयक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत एस.आई.एस. न्यू दिल्ली द्वारा जिलेवार बेरोजगार नवयुवको को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

जिस हेतु प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 12 दिसम्बर को जनपद पंचायत बागीचा, 13 दिसम्बर को जनपद पंचायत मनोरा, 14 दिसम्बर को जनपद पंचायत फरसाबहार, 15 दिसम्बर को जनपद पंचायत पत्थलगांव, 16 दिसम्बर को जनपद पंचायत कुनकुरी, 18 दिसम्बर को जनपद पंचायत कांसाबेल, 19 दिसम्बर को जनपद पंचायत दुलदुला, 20 दिसम्बर को जनपद पंचायत जशपुर एवं 21 दिसम्बर को जिला परियोजना लाईबलीहुड कॉलेज, डोड़काचौरा जशपुर में किया जायेगा।

नवयुवको को चयन किया जायेगा भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदण्ड एवं लिखित परिक्षा लिया जायेगा तथा उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतू नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एस. आई. एस. लि. जो आई. एस. ओ. 90015 मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

एस.आई.एस. लिमिडेट का मुख्य कार्य स्थल लालकिला, कुतुब मिनार, फतेहपुर सिकरी, खजुराहो, हुमायू टॉन, मॉल, स्टेट बैंक, ए. टी. एम., बैक ऑफ बड़ौदा, सी. आई. टी., टाटा बिरला ग्रुप हिण्डालको विप्रो म्यूजिक ब्लर्ड एयरपोर्ट, चेक नाका इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को एस.आई.एस. द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। भर्ती अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा।

राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अन्तर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पी. एफ. सरकारी पेशन, विधवा पेशन, बोनस, गेच्यूटी, ई. एस. आई, ग्रुप इन्श्यारेंस, मेडिकल आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई. पी. एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है।

भर्ती अधिकारी ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग इस क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवको को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने की उदेश्य से इस तरह की शिविर का आयोजन किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close