CG Loksabha Candidate List: किसान मोर्चा के इन दो नेताओं को भाजपा ने दी Chhattisgarh से टिकट …!

Shri Mi
3 Min Read

CG Loksabha Candidate List: बिलासपुर।भाजपा ने किसान मोर्चा से लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की है।बता दे कि बिलासपुर से प्रत्याशी तोखन साहू वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष है और रायगढ़ से प्रत्याशी राधेश्याम राठिया वर्तमान में जिला महामंत्री किसान मोर्चा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

CG Loksabha Candidate List।रायगढ़ से कैंडिडेट राधेश्याम राठिया ने बारहवीं की पढ़ाई की है। वे कंवर जाति से आते है।श्री राठिया 2000से 2005 जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ , 2005 से 2010 जनपद पंचायत अध्यक्ष घरघोड़ा,2010 से 2015 जिला पंचायत सदस्य,2015 से 2020 जनपद सदस्य रह चुके है।श्री राठिया वर्तमान में जिला महामंत्री किसान मोर्चा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमे बिलासपुर से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू की टिकट फाइनल हुई है।CG Loksabha Candidate List

बता दे कि श्री साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

तोखन साहू का जन्म पंद्रह अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ।तोखन साहू की पत्नी का नाम लीलावती साहू है।श्री साहू ने एमकॉम की पढ़ाई की है।तोखन साहू को खाली समय में पुस्तके पढ़ना अच्छा लगता है। CG Loksabha Candidate List

तोखन साहू के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन पर नजर डाले तो श्री साहू 2013 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2014-15 में श्री साहू सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके है। उसके बाद 2015 में वे संसदीय सचिव छत्तीसगढ शासन रहे।

2013 में तोखन ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में तोखन को 52302 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह थे जिन्हें 46061 वोट मिले. तोखन के मतों का प्रतिशत 39.75 और धरमजीत का 35.01 रहा।

बिलासपुर के अलावा सरगुजा से चिंतामणि महाराज, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडे, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग लोकसभा के प्रत्याशी बनाए गए हैं।CG Loksabha Candidate List

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close