जनपद पंचायत सदस्य सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

बालोद। ग्राम जेवर तला में रंजिश के चलते बुधवार को जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू ने खंबे पर छक्कन साहू को गमछे में बांधकर मारपीट की थी। इस मामले में गुरुवार को देवरी पुलिस ने जनपद पंचायत सदस्य सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सावित्री की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जनपद सदस्य के परिवार के अलावा पड़ोसी भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close