
बिलासपुर।किशोरी से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। 26 दिसंबर को महमंद निवासी गोपाल साहू (24) के खिलाफ पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर छेड़खानी, धमकी देने व 8,12 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था।
घटना के दिन सुबह 7.30 किशोरी ट्यूशन से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी छेड़खानी करने लगा। इसी तरह बीच-बचाव करने वालों के घर घुसकर मारपीट की। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।