CG News-मांगों को लेकर 5वें दिन भी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

Shri Mi
2 Min Read

CG News/मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 4 जुलाई से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने कर्मचारियों की मांग पूरी करने हेतु सुंदरकांड का पाठ किया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की केंद्रीय वेतन विसंगति, 13 माह का वेतन, जीवनदीप समिति कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर भुगतान, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण व अन्य सभी 24 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किया जाए

Join Our WhatsApp Group Join Now

ताकि स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन समाप्त कर अपने कत्र्तव्य पथ पर लौट सकें और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान हो सके।जिलाध्यक्ष अरूण ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होने के पश्चात रायपुर में संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर मांगों के संबंध में चर्चा की गई।

उनके द्वारा जायज मांगों के प्रति सैद्धांतिक सहमति दी गई, लेकिन वित्त विभाग जो कि मुख्यमंत्री के पास है, का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव से चर्चा करने की बात कही गई

साथ ही कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त करने का आह्वान किया गया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त करने से स्पष्ट मना कर दिया गया।

जिलाध्यक्ष ताम्रकार ने कहा कि व्यक्तिगत मुलाकात, भेंट, पत्राचार, काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना पूर्व में किया जा चुका है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री की नसीहत को हम नकारते हैं। उन्होंने आने वाले समय में आंदोलन की धार और तेज करने की बात कही।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close