SP ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,सुषमा वर्मा बनी रामानुजगज थाना प्रभारी

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी ) जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के आठ थानों में नवीन प्रभारी नियुक्त किए गए है। निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के साथ दो उप निरीक्षक एवं आठ सहायक उपनिरीक्षक की नवीन पदस्थापना की गई हैं। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज थाना प्रभारी सुषमा वर्मा तो कुसमी थाना प्रभारी रमेश कुमार मरकाम को बनाया गया हैं। सामरीपाठ थाना में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को रक्षित केंद्र बलरामपुर नवीन पदस्थापना की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले,सामरीपाट थाना प्रभारी निरीक्षक फर्डीनंद कुजुर,कोरन्धा थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह टेकाम, रघुनाथनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बाजीलाल सिंह, रामचंद्रपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर मिंज एवं निरीक्षक ओस्कर मिंज को थाना प्रभारी चांदो बनाया गया। वहीं उप निरीक्षक विश्वनाथ राम को रक्षित केंद्र बलरामपुर उप निरीक्षक अर्जुन यादव को प्रभारी जीविषा बलरामपुर नवीन पदस्थापना की गई।

इसी प्रकार सहायक उपनिरीक्षक सुमेश्वर टोप्पो को रक्षित केंद्र बलरामपुर, अनिल मिंज को थाना राजपुर, विजय सिंह को थाना राजपुर, प्रदीप मिश्रा को चौकी डिंडो कृपा निधान पांडे को चौकी बरियो, कृष्णानंद सिंह को थाना राजपुर कल्याण सिंह को चौकी विजयनगर नवा साय को थाना कुसमी समर साईं पैकरा को थाना कोरन्धा भेजा गया। उक्त फेरबदल के पीछे ऐसा माना जा रहा है जी जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close