CG Paddy Purchase: 31 सौ के हिसाब से किसानों को कब तक मिलेगा धान का पैसा…? विधानसभा में मिला यह जवाब….!

Shri Mi

CG Paddy Purchase।रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को जल्द ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की कीमत मिल जाएगी। यह जानकारी खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विधानसभा सत्र में प्रश्न काल के दौरान दी। इस संबंध में विधायक लालजीत सिंह राठिया ने सवाल किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

CG Paddy Purchase।विधायक लालजीत सिंह राठिया ने पूछा था कि जिला रायगढ़ में 10 जनवरी 2024 की स्थिति में कितनी धन की खरीदी की गई है। कितने मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। क्या 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करने की घोषणा की गई थी। यदि हां तो 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कब तक भुगतान किया जाएगा।

इस सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सदन में बताया कि जिला रायगढ़ में 2023 – 24 में 10 जनवरी 2024 की स्थिति में 3.5 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोटा धान 2183 और पतला धान 2203 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी 2183 रुपए की दर से खरीदी की गई है। इसके अंतर की राशि कब तक किसानों को मिल जाएगी।

इस पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि जल्द ही किसानों को अंतर की राशि मिलेगी। विधायक लाल जी सिंह राठिया ने यह भी जानना चाहा कि क्या पंजीकृत किसानों का पूरा ध्यान खरीदा जा चुका है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर धान खरीदी की आखिरी तारीख 4 फरवरी तक बढ़ाई गई थी इससे सभी किसान पंजीकृत किसानों का ध्यान खरीदा जा चुका है।।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close