अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार..20 किलो गांजा के साथ रेसर बाइक बरामद…नम्बर प्लेट बदलकर ऐसे देते थे अंजाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी करते अन्तर्राज्यी गिरोह को धर दबोचा है।आरोपी के पास से करीब 20 किलोग्राम से अधइक मात्रा में गाजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करों से एक स्पीड बाइक भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बाइक में सुविधानुसार अलग अलग नम्बर की प्लेट लगाकर गांजा तस्करी को अंजाम देते थे।पकड़े गए चार में दो आरोपी नाबलिग है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पकड़े गए चारो आरोपियों का नाम,पता.ठिकाना

1) रवि नापित पिता कामता प्रसाद नापित उम्र 22 साल निवासी  वार्ड नं 16 उपरटोला चोरभटठी।                                                                                                                                                            2) शिवम कुमार राठौर पिता विजय सिंह राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं 09 अमहाटोला पाटन।                                                                                                                                                     3) दो नाबालिग भी गिरफ्तार

बिल्हा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कप्तान अर्चना झा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई कर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को धर दबोचा है। पकड़े गए चार आरोपियों में दो नाबालिग हैं। मुखबिर ने बताया कि दो अलग अलग मोटरसायकल पर सवार चार आरोपी गांजा लेकर घूम रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम को तैयारी के साथ रवाना किया गया। धरपकड़ कार्रवाई के दौरान आरोपी रवि नापित के पिटठू बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही बाइक MP 65 ZB 0498 FZS को भी जब्त किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 80 हजार रूपयों से अधिक है। जबकि मोटरसायकल की अनुमानित कीमत 1,70,000 रूपये है।

                       इसके अलावा आरोपी शिवम कुमार राठौर के कब्जे से कार्टून के साथ 80 रूपए कीमती 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। साथ ही एक नाबालिग को पीटठू बैंग में रखे 2 किलोग्राम गांजा के साथ धर दबोचा गया। बरामद गांजा की कीमत 20,000 रूपए है। दूसरे नाबालिग ने पुलिस टीम ने मोटर सायकल की डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा की कीमत 20,000 रूपयों से अधिक है। नाबालिग की बरामद CG10 P 8571 HERO HF DELUXE की कीमत करीब 50,000 रूपयों से ज्यादा है।

अर्चना झा ने बताया कि आरोपिोयं से कुल 4,20,000 का सामान जब्त हुआ है। सभी के खिलाफ 20 B NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। धरपकड़ की कार्रवाई में बिल्हा थाना प्रभारी किशोर केवट, उप निरीक्षक जीएल चंद्राकर, प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा, खेम सिंह, आरक्षक गोवेर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, शत्रुहन जगत और दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

close