CG Teacher/सहायक शिक्षक LB से प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला पदोन्नति

Shri Mi
1 Min Read

CG Teacher/जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार सहायक शिक्षक एल.बी. से प्रधान पाठक, प्राथमिक के पद पर पदोन्नति उपरान्त शेष कर्मचारियों का पदांकन काउन्सिलिंग के माध्यम से 21 अप्रैल 2023 को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक तथा 12.30 से समाप्ति तक कार्यालय प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। इस हेतु पदोन्नति पश्चात पदांकन काउंसलिंग के माध्यम से ही किया जायेगा। सर्वप्रथम शिक्षकविहिन शाला में पदांकन किया जायेगा। द्वितीय क्रम शिक्षक विहिन शालाओं में पदांकन पूर्ण होने पर एकल शिक्षकीय शालाओं में पदांकन किया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तृतीय क्रम दोनों श्रेणियों में भरे जाने के उपरान्त शालाओं में दर्ज संख्या के अनुपात में ज्यादा आवश्यकता वाली शालाओं में पदांकन किया जायेगा और अंतिम क्रम में अन्य स्थानों पर पदांकन किया जायेगा। यथा संभव दिव्यांग, महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को आवागमन की दृष्टि से सुविधा वाले स्थानों में पद रिक्तता के आधार पर पदांकन में प्राथमिकता के आधार पर पदांकन किया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close