अगले तीन दिन बारिश के आसार, बढा तापमान,मंडियों में धान खुले में

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।प्रदेश में 6 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगले 3 दिन बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों में चिंता है कि मंडियों में उनके घर खुले में रखे हैं। महाराष्ट्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवात में शनिवार को राज्य में मौसम बदल दिया।कई जगहों पर बदली छाई रही ।मौसम में बदलाव के कारण रविवार से मंगलवार तक अगले 3 दिन बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाने के कारण रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 1 से 6 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा में चक्रवात के असर से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है जबकि पूर्व से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है। नमी और ठंडी हवा के मिलने से बादल छाए हैं।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिन का तापमान 1 से 6 डिग्री तक बढ़ गया है। रात का तापमान वैसे ही बड़ा हुआ था। राजनांदगांव में दिन के तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है पूरे प्रदेश में दुर्ग ही ऐसा जिला है जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। मिली जानकारी के अनुसार सिस्टम खत्म होने के बाद ठंड में हल्की गिरावट आएगी ।बारिश की आशंका के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसानों को टोकन नहीं मिलने से उनका धान खलिहान में पड़ा है।कई लोग टोकन मिलने के इंतजार में सोसायटी ओं में धान पहुंचा चुके हैं। लेकिन तौलाई ही नहीं हो पाई है। अगर बारिश होती है तो धान को नुकसान होगा।इससे क्वालिटी खराब होने पर किसानों को परेशान होना पड़ सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close