Chhattisgarh Assembly Election: CG चुनावी लेखा-जोखा: मनेन्द्रगढ़ में कैसा था चुनावी मुकाबला…?

Shri Mi
3 Min Read

Chhattisgarh Assembly Election 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ महीने का समय बचा है.जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ बाकी दलों ने चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने साढ़े चार साल का समय करीब पूरा कर लिया है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिसमें 71 में कांग्रेस, 14 में भाजपा, 3 में जनता कांग्रेस और 2 सीटों पर बसपा के विधायक हैं.

Chhattisgarh Assembly Election।2018 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस के पास 68 सीटें थीं. इस बीच 5 उपचुनाव हो चुके हैं. इसमें दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ सीट कांग्रेस के कब्जे में रही . इस रिपोर्ट में हम विधानसभावार 2018 के चुनाव नतीजों पर विस्तार से यह देखेंगे कि किस सीट से किस किस पार्टी के प्रत्याशी मैदान में थे और उनकी स्थिति कैसी थी।

मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ की दूसरी विस है।साल 2018 में हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनय जायसवाल ने जीत दर्ज की थी। श्री जायसवाल 35507 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के श्याम बिहारी जायसवाल को 4073 मतों से हराया था। श्याम बिहारी को को 31434 वोट प्राप्त हुए थे।

Chhattisgarh Assembly Election।अन्य प्रत्याशियों की स्थिति देखे तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के लखनलाल श्रीवास्तव तीसरे नंबर पर रहे। उनको 12840 वोट प्राप्त हुए थे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आदित्य राज डेविड को 11533। नोटा को 2106। आम आदमी पार्टी के सतीश कुमार सिंह को 1003। निर्दलीय दीपक कुमार को 805, दिगंबर सिंह निर्दलीय थे उनको 764 ।राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी जगजीत सिंह पोया को 525, जनता दल यूनाइटेड के डॉ फ्लोरेंस नाइटेंगल सागर को 373 और भारतीय पंचायत पार्टी के प्रताप सिंह को 265 वोट मिले थे।

मनेंद्रगढ़ से कुल 13 कैंडिडेट ने नॉमिनेशन फाइल किया था। जिसमें 12पुरुष और 1 महिला थी।पर दस लोगो ने चुनाव लडा।दो के नॉमिनेशन रिजेक्ट हुए और एक ने नाम वापस ले लिया।चुनाव में मतों का प्रतिशत 73.97 रहा। यहां 153 मतदान केंद्र बनाए गए थे. जिसमें प्रति मतदान केंद्रों में औसत मतदाताओं की संख्या 859 थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close