मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने किया वर्चुअल शिलान्यास…कालोनी प्रदेश में बने मिसाल…इससे कर्मचारियों की दक्षता पर पड़ेगा असर

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर/ मुंगेली—किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सर्व सुविधायुक्त रहवासी कालोनी का उत्साहित करने वाला है। इससे ऊर्जा का संचार होता है।इसका सकारात्मक प्रभाव कर्मचारियो की दक्षता पर पड़ता है। जिले में ऐसा कालोनी बने जो राज्य के लिए मिसाल साबित हो। यह बातें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने ग्राम खेढ़ा में आयोजित निर्माण कार्य को लेकर आयोजित वर्युअल भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ग्राम खेड़ा मुंगेली में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रहवासी कालोनी निर्माण कार्य को लेकर आयोजित वर्चुअल भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शिरकत किया। मुख्य न्यायदीश ने कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक है। इससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता और दक्षता में वृद्धि होती है। जिले का नया कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये मिसाल साबित हो।

       चीफ जस्टिस सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने  कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है।  इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है। हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने को भी कहा।

         भूमि पूजन और आधारशिला कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफालियो जज नरेन्द्र कुमार व्यास ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि जिला मुंगेली के न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये एक बी टाईप, एक ई टाईप, 3 जी टाईप, 16 एच टाईप और 9 आई टाईप शासकीय आवास गृह का निर्माण होगा।  कुल 4 करोड़ 84 लाख रूपए आबंटित हुए हैं। आवास निर्माण तय समय पर गुणवत्तापूर्वक किये जाने से जिला प्रशासन की विश्वसनीयता बढ़ेगी। इसलिए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक तय समय पर की जानी चाहिए।

       बताते चलें कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में आवास गृह निर्माण किया जाना है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिन्हा और मुंगेली जिला के पोर्टफोलियो जज व्यास ने गुरूवार की सुबह 9ः45 पर  विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला ऱखा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले ने  मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए मुंगेली जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक सोनी ने किया।  आभार प्रदर्शन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम कुमार देवांगन ने किय।

 बताते चलें कि जिला मुख्यालय समीपस्थ ग्राम खेढ़ा में वर्तमान में बसाहट नहीं होने से विडियो कांफ्रेंसिंग से वर्चुअल भूमिपूजन काफी चुनौतीपूर्ण  था।  बावजूद इसके जिला पोर्टफोलियो जज नरेन्द्र कुमार व्यास के निर्देशन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले के विशेष प्रयास से शिलान्यास का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा का सुपरविजन विशेष साबित हुआ।

 वर्चुअल कनेक्टिविटी के लिए पी. एस. मरकाम विशेष न्यायाधीश और बलराम कुमार देवांगन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और टीम का प्रयास काफी सराहनीय रहा।

close