बोले मुख्यमंत्री साय…मोदी गारंटी को किया पूरा…कार्यकर्ताओं का किया सम्मान..ओम माथुर ने कहा..अब जीतेंगे सभी 11 सीट

Editor
6 Min Read

बिलासपुर—भाजपा का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आज पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह,पु्न्नूलाल मोहिले और सुशांत शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए। इस दौरान सभी नेताओं ने चुनाव में जीत के लिए संगठन के योगदान को सराहा। साथ ही सभी को पुष्प माला से स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा में किया प्रवेश

कार्यक्रम में सबने भाजपा के संभाग के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं का दिग्गज नेताओं ने पुष्प वर्षा के अलावा फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया मंडल स्थित विभिन्न ग्रामों के जोगी कांग्रेस और कांग्रेस के लगभग दो दर्जन अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। समारोह को उप मुख्यमंत्री अरूण सावर,विजय शर्मा, लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले से संबोधित किया।

मोदी गारंटी पूरा किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के समेकित प्रयास,मेहनत से ही सरकार बनी है। उन्होने कहा कि सरकार को अभी एक महीने ही हुए हैं। हमने मोदी गारंटी के सभी बड़े वादों को पूरा कर दिखाया है। राज्य कैबिनेट की पहले ही बैठक में 18 लाख गरीब लोगों को आवास के लिए राशि आवंटित कर दिया है। हमने दो साल का बकाया बोनस भी अटल जयंति के दिन 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ज्यादा रूपया बोनस के साथ डाल दिया है।

सीबीआई जांच का आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी ने पिछले साल हमारे मेहनतकश बेटा बेटियों के साथ खिलवाड़ किया था। सीबीआई जांच की अनुशंसा हमने कर दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत जल्द ही एक हजार रुपए विवाहित महिलाओं के खाते में डाल दिया जाएगा। साय ने दुहराया कि 3100 के भाव में धान का दाम मिलेगा। यह राशि किसानों को एक मुश्त मिलेगी मुखिया ने बताया मोदी की गारंटी के एक-एक वादे को हम अपने कार्यकाल में पूरा करेंगे । साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी 11 सीटों को जीतकर मोदी के प्रति आभार जाहिर करना हमारा संकल्प है।

11 सीट का संकल्प दिलाया

         छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में प्रणाम किया। उन्होने बताया कि पहली बार जब प्रदेश प्रभारी बनकर आया। आप सभी ने मेहनत किया और सरकार बन गयी। माथुर ने कहा कि चर्चा के दौरान हमने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में तो हमारी सरकार बन जाएगी। छत्तीसगढ में सरकार बनाने के लिए हमको मिलकर काम करना होगा। कार्यकर्ताओं को मेहनत कर सरकार बनाना होगा। ना होगा। और सरकार  बतारते हुए कहा कि जब मैं पहली बार प्रभार मिलने के बाद छत्तीसगढ़ आया और सबसे कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो सरकार बन जाएगी। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा कुछ नजर नहीं आता है। जब कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तो सरकार के प्रति गुस्सा था कि मुझे विश्वास हो गया कि सरकार बना लूंगा । उन्होंने कहा कि अब हमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जितनी है। आगे 3 महीने तक हम ना सोएंगे ना बैठेंगे ना विश्राम करेंगे सिर्फ काम करेंगे। ताकि मोदी की सरकार केंद्र में फिर बन सके।  पूरी दुनिया मोदी की को मानती है। माथुर ने इस दौरान सभी से हाथ उठाकर संकल्प भी दिलाया।

बनाएंग डबल इंजन सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा जिस तरह आप लोग निष्ठा पूर्वक दिन-रात एक कर राज्य में सरकार बनाया है।  इसी तरह काम कर हमें मोदी की सरकार बनाना है। हमने जनता से डबल इंजन की सरकार की बात कह कर सत्ता में आए हैं। यह तभी संभव होगा जब हम अपने यहां से सभी 11 सीटे जीत कर मोदी जी के हाथों में नेतृत्व दें।  फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे।

ऐतिहासिक जीत

समारोह को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और  अरुण साव ने भी संबोधित किया। अरुण साव ने कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिली है ।आपने बहुत संघर्ष किया उत्पीड़न झेली, लाठी खाई तभी सरकार बन पाई है । सत्ता हमारे लिए लोगों की सेवा का एक जरिया भर है। हम जनता का काम करते रहेंगे। बीजेपी ने 46% से ज्यादा वोट विधानसभा चुनाव में प्राप्त किया है। समाज के सभी वर्गों का सहयोग हमें मिला है। ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाने में कार्यकर्ताों का अहम योगदान रहा। एक बार फिर हमें संकल्प लेकर प्रदेश की सभी 11 सीट जीकर केन्द्र सरकार बनाने में सहयोग करना है।

close