CM Announcement : बड़ी घोषणा, मिलेगा मानदेय का लाभ, खाते में सालाना आएंगे 12000 रुपए, आम जनता को मिलेगा लाभ

Shri Mi
3 Min Read

CM Announcement : मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता के लिए बड़ी घोषणा की गई है। उन्हें मानदेय का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी घोषणा मार्च में आने वाले बजट में की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा गया कि परिवार की महिला महिलाओं को मासिक मानदेय लागू करने की योजना तैयार की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मासिक मानदेय लागू करने की योजना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का कहना है कि परिवार की महिला प्रमुखों को हजार रुपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले राज्य के बजट में इसे आवंटित किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे वक्त पर आई है जब 27 फरवरी को इरोड में उपचुनाव होने हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 2021 में डीएमके सरकार द्वारा सत्ता संभाली गई थी। तभी स्थिति को बहुत खराब थी। अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा राज्य प्रकाश का भारी बोझ डाल दिया गया था। चीजों को ठीक करने में समय लगा लेकिन अब परिवार की महिला प्रमुखों को हजार रुपे मानदेय देने की घोषणा की जाएगी।

इसके लिए वित्त का आवंटन अगले बजट में किया जाना है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि डीएमके द्वारा किए गए सभी चुनावी वादे इस साल के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि अन्ना द्रमुक द्वारा अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया गया है जबकि डीएमके द्वारा अपने 85 फीसद वादे को पूरा कर लिया गया है। वहीं बाकी बचे वाले को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

डीएमके सरकार द्वारा महिला प्रमुखों को हजारों रुपए मानदेय देने की घोषणा 2021 में की गई थी। अब आगामी बजट में इसके लिए राशि का आवंटन किया जाना है। इसका लाभ सभी परिवारों के महिला प्रमुखों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति महीने ₹1000 मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें आर्थिक बल मिलेगा।

दरअसल 4 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से मौजूदा विधायक थिरुमगान एवरा का निधन हो गया था। जिसके बाद इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव जरूरी हो गया था। 27 फरवरी को इसके लिए उपचुनाव होना है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close