लखनऊ से सीधे चंडीगढ़ जाएंगे CM भूपेश,आज विस चुनावो को लेकर होंगी बैठके

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर/लखनऊ।उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस हाईकमान ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ना सिर्फ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को जिताने की बड़ी चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर से उत्तर प्रदेश के दौरे के लिए रवाना हुए श्री बघेल मंगलवार को लखनऊ में रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरे के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और रणनीतिकारों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बैठकर करेंगे। मंगलवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6 बजे लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम चंडीगढ़ में करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close