..बांसुरी की धुन पर अरपा पैरी के धार से मंत्रमुग्ध हुए CM भूपेश बघेल

Shri Mi
2 Min Read

सूरजपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यहां सूरजपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सूरजपुर जिले के विकास के लिए उचित प्रबंधन हेतु अधिकारियों की सराहना की तथा बड़ी सरलता एवं सहजता से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर  पारिवारिक हाल-चाल जाना। अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुलाकात के दौरान अरपा पैरी के धार गीत बांसुरी के माध्यम से गाकर सुनाया गया बांसुरी वादन से मुख्यमंत्री खुशी से मंत्रमुग्ध हुए। CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बांसुरी भेंट किया।इस अवसर पर पंचायत मंत्री टी एस सहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल , शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा संभाग आयुक्त जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close