किसानों से सीएम का विशेष लगाव..हार से रमन चारो खाने चित्त..ग्रामोद्योग अध्यक्ष ने कहा..कागज में नहीं..जमीन पर भा दिखेंगे..कानून से ऊपर कोई नहीं ..CM को देंगे रेत माफियों की जानकारी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— मुख्यमंत्री खुद किसान और किसान पुत्र हैं। किसानों के प्रति उनका विशेष लगावा है। उनकी मंशा किसानों को समृद्ध और मजबूत बनाना और पलायन को रोकना है। यही कारण है कि वह कमबोश सभी योजनाओं में किसान,किसानी को शामिल कर रहे है। यह बातें संभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी ने कही। राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग से जु़डी सभी योजनाओं को बेहतर स्थिति में लाया जाएगा। लेकिन यह आरोप गलत है कि हम कागज में ही सक्रिय है। जल्द ही जमीन पर भी दौड़ते नजर आएंगे। राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले पन्द्रह साल में विकास के नाम पर केवल साम्प्रदायिका तो बढ़ावा मिला है। हार के बाद रमन सिंह घर में घुसकर ट्विटर खेल रहे हैं। दरअसल हार के सदमें चारो खाने चित्त हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ उत्पाद को देंगे पहचान

               एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे खादी ग्रामोद्योग के चैयमेन राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारी इच्छा है कि राजनीतिक सवाल भी किया जाए। विभागीय सवाल का भी जवाब देंगे। बातचीत के दौरान राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि जल्द ही खादी ग्रामोद्योग के कामकाज में कसावट लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की पहचान को प्रदेश के बाहर देश और विदेश में स्थापित करने में कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

बैंक से नहीं मिल रहा सहयोग

                 विभाग की उत्पादन आधारित सब्सीडी योजनाओं का लाभ पिछले दो सालों से नहीं मिला है। रोजगार के सारे दरवाजे बन्द नजर आ रहे है। जवाब में राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि हमने पिछले दो सालों में साढ़े चार हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा है। बैंक से मदद नहीं मिल रही है। इसलिए कई योजनाएं निष्क्रिय स्थिति में है। आज बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि बैंक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बताएंगे कि रोजगार को लेकर विभागीय योजनाएं कितनी जरूरी है

धरातल पर जल्द होंगी योजनाएं

             यानि आपकी बातों को बैंक तवज्जों नहीं देता है। इसकी वजह क्या हो सकती है। लगता है कि योजनाएं कागज पर तेजी से चल रही है लेकिन धरातल से गायब है। तिवारी ने बताया कि जल्द ही योजनाएं धरातल पर भी दिखेंगी।

माडर्न आउटलेट

                     सवाव जवाब के दौरान खादी ग्रामोद्योग चेयरमैन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में विभागीय उत्पाद को लेकर माडर्न आउटलेट तैयार किया जाएगा। हमने बिलासपुर में नया शो रूप तैयार करने का आदेश दिया है।

 धानखरीदी में केन्द्र सरकार की अडंगेबाजी

                धान खरीदी के प्रश्न पर राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि रमन सिंह धान खरीदी को लेकर कुछ ना बोले तो बेहतर होगा। हमारी सरकार ने कर्ज माफी के अलावा  किसानों को समर्थन मूल्य 2500 रूपए दे रही है। किसानों की संख्या बढ़ गयी है। रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी हो रही है। केन्द्र सरकार रमन सिंह के इशारे पर चावल का उठाव नही कर रही है। इसके पहले वारदाना आपूर्ति में अड़ंगेबाजी कर धान खरीदी में डालने का प्रयास किया गया। लेकिन रमन सिंह और उनकी टीम कामयाब नहीं हुई। 

रमन ने किया साम्प्रदायिक राजनीति

               तिवारी ने कहा कि भाजपा और रमन सिंह अब ट्विटर ट्विटर खेल रहे है। घर से बाहर तो निकलते नहीं। इसलिए आन लाइन ज्ञान बघार रहे हैं। उन्होने पिछले पन्द्रह साल में केवल साम्प्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दिया है।

सीएम को देंगे जानकारी

                   रेत के अवैध उत्खनन के सवाल पर राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं। अवैध उत्खनन की जानकारी  सीएण को देंगे। राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी होने से इंकार किया कि रेत के अवैध उत्खनन में पार्टी के नेता भी शा्मिल है।

              पत्रवार्ता के दौरन मेयर रामशरण यादव, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय मौजूद थे।

एजी से सौजन्य मुलाकात

                   खादी ग्रामोद्योग चैयनमैन राजेन्द्र तिवारी तिफरा स्थित हैण्डलूम संस्थान का औचक निरीक्षण किया। उन्होने नए निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद तिवारी हाईकोर्ट महाधिवक्ता के निवास पहुंचे। सौजन्य मुलाकात और सरकारी कामकाज की चर्चा के बाद रायपुर रवाना हो गए। 

close