मंत्री शिव डहरिया ने किया कोषालय कर्मचारी संघ वर्ष 2021 कैलेंडर का विमोचन

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा लगातार चौथे वर्ष प्रकाशित वार्षिक टेबल कैलेंडर कोषालय कर्मचारियों की उपयोगी दूरभाष सहित प्रकाशित की गई।छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा लगातार चौथे वर्ष प्रकाशित वर्ष 2021 का वार्षिक टेबल कैलेंडर का प्रकाशन कराया गया हैं ।जिसका विमोचन 19 जनवरी को मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया द्वारा अपने मंत्री निवास में किया गया। संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि उक्त कैलेंडर में कोषालय कर्मचारी अधिकारी की उपयोगी दूरभाष नंबर जिसमें समस्त संभाग के संयुक्त संचालक, समस्त कोषालय अधिकारी, लेखा प्रशिक्षण प्राचार्य एवं संचनालय कोष लेखा के अधिकारी के अलावा संघ द्वारा विगत 4 वर्षों से कर्मचारी हित में कराए कार्य की उपलब्धियां, सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ प्रकाशित है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, संघ के संरक्षक शशिकांत झा, एसपी केसरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उषा किरण यादव,महिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता सपना चंदेल, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, जिला अध्यक्ष रायपुर नूतन कश्यप,आशीष तिवारी, अफरोज रिंकू तिवारी, विक्रम साहू सहित संघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close