कलेक्टर ने किया प्रशासनिक फेरबदल…सिन्हा बने कोटा SDM…सुभाष संभालेंगे बिलासपुर…बजरंग को मस्तूरी की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—पदभार लेने के बाद नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के काम काज में फेरबदल किया है। आदेश जारी कर बिल्हा, मस्तूरी,कोटा और बिलासपुर में नए चेहरों को एसडीएम का प्रभार दिया है। मस्तूुरी एसडीएम महेश कुमार शर्मा अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोरिया से स्थानांतरित होकर आए अमित कुमार सिन्हा अब कोटा एसडीएम का पदभार लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पदभार ग्रहण करने के बाद नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने प्रशासनिक कार्यो में बंटवारा के साथ चेहरों का भी फेरबदल किया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बिल्हा एडीएम संयुक्त कलेक्टर सुभाष सिंह राज अब बिलासपुर एसडीएम होंगे। 

 आदेश के अनुसार मस्तूरी एसडीएम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। मस्तूरी एडीएम की जिम्मेदारी अब बजरंग सिंह वर्मा लेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत को कलेक्टर ने कौशल प्रसाद तेंदुलकर और बजरंग सिंह वर्मा की जिम्मेदारी को संभालेंगी।

हरिओम द्विवेदी एसडीएम कोटा को हटाकर कलेक्टर ने बिल्हा एसडीएम  बनाया है। अमित कुमार सिन्हा अब कोटा एसडीएम की जिम्मेदारी संभालेगे।

close