जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कलेक्टर ने जारी किए 1 करोड़ 54 लाख रूपये

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)-जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के रूप में संचालित करने हेतु कलेक्ट श्याम धावड़े ने जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के जीर्णोधार,पेंटिग एवं ब्राडींग कार्य करने हेतु 1करोड़ 54 लाख 77 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखण्ड बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पस्ता को 4 लाख रूपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र अमडण्डा, चंदौरा, जाबर, कृष्णनगर, सारंगपुर के लिए क्रमशः 3 लाख 50 हजार, उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़कीमहरी के लिए 3 लाख 8 हजार रूपये की स्वीकृति दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार विकासखण्ड राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों के लिए 4 लाख 13 हजार, गोपालपुर के लिए 3 लाख 53 हजार, रेवतपुर के लिए 3 लाख 68 हजार रूपये, आरा के लिए 4 लाख 28 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र अलखडीहा, बदौली, भिलाईखुर्द, चैरा, जिगड़ी, ककना, नरसिंहपुर, सिधमा के लिए क्रमशः 3 लाख 50 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र करजी के लिए 3 लाख 8 हजार, कोदौरा के लिए 3 लाख 19 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। विकासखण्ड कुसमी के उप स्वास्थ्य केन्द्र धनेशपुर, डुमरखोली, घुटरीडीह, कमलापुर, शाहपुर के लिए क्रमशः 3 लाख 50 हजार, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामवंतपुर के लिए 4 लाख रूपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र देवीगंज, मरमा, भाला, पुरानडीह के लिए क्रमशः 3 लाख 50 हजार रूपए, विकासखण्ड वाड्रफनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरतीकला एवं चलगली के लिए क्रमशः 3 लाख 85 हजार रूपये, पण्डरी के लिए 3 लाख 91 हजार, सुलसुली के लिए 4 लाख उप स्वास्थ्य केन्द्र कारीमाटी के लिए 3 लाख 45 हजार, महुली के लिए 3 लाख 22 हजार, रजखेता के लिए 3 लाख 40 हजार एवं पशुपतिपुर के लिए 1 लाख 93 हजार रूपये तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर के लिए 3 लाख 99 हजार, घुघरीकला के लिए 2 लाख 45 हजार रूपये, गिरजापुर के लिए 2 लाख 46 हजार रूपये, जोकापाट के लिए 2 लाख 33 हजार रूपये, रेहड़ा के लिए 3 लाख 45 हजार रूपये एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र उमको के लिए 2 लाख 51 हजार रूपये की स्वीकृति दी है। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बलरामपुर को उक्त निर्माण कार्यों के लिए निर्माण एजेन्सी नियुक्त किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close