जनवरी में होगी आरक्षक भर्ती परीक्षा ..PHQ ने जारी किया शेड्यूल..पांचों रेंज के आईजी करेंगे समिति का गठन दुर्ग संभाग से होगों सर्वाधिक प्रतियोगी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
रायपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पीएचक्यू ने आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया का जल्द से जल्द पूरा किए जाने का एलान किया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा रेंज स्तर पर04 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होगी।
 
                     पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरक्षक संवर्ग भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का तिथिवार कार्यक्रम घोषित कर दिया है।  जानकारी हो कि मुख्यमंत्री बघेल ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिये थे। पुलिस मुख्यालय ने जारी शेड्यूल में शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 जनवरी 2021 से रेंज स्तर पर आयोजित किए जाने का एलान किया है। आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया की चयन सूची 20 फरवरी 2021 तक जारी कर दी जाएगी।
 
                 डीजीपी डीएम अवस्थी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा का रेंज स्तर पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। अवस्थी ने बताया कि परीक्षा रेंज स्तर पर आईजी एक चयन समिति का गठन करेंगे। समिति के माध्यम से परीक्षा होगी।  डीजीपी ने सभी रेंज आईजी को निर्देश कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन से  समय-समय पर कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा।
 
                   शेड्यूल के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन रायपुर रेंज के 11 हजार 6 सौ 74 अभ्यर्थियों के लिये 04 जनवरी 2021 से 03 फरवरी 2021 तक किया जाएगा।  दुर्ग रेंज के 21 हजार 140 अभ्यर्थियों के लिये 04 जनवरी 2021 से 06 फरवरी 2021 तक परीक्षा आयोजित होगी। बिलासपुर रेंज के 5 हजार 649 अभ्यर्थियों के लिये 04 जनवरी 2021 से 16 जनवरी 2021 तक और सरगुजा रेंज के 3 हजार 588 अभ्यर्थियों के लिये 04 जनवरी 2021 से 12 जनवरी 2021 तक पीईटी का आयोजन होगा। जबकि बस्तर रेंज के 6 हजार 710 अभ्यर्थियों के लिये 04 जनवरी 2021 से 19 जनवरी 2021 तक किया जाना प्रस्तावित है।
 
                  शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजन के पूर्व.. आईजी रेंज स्तर पर 14 नवम्बर 2020 तक भर्ती समिति का गठन करेंगे। रेंज स्तर पर 15 दिसम्बर 2020 तक अभ्यर्थियों के लिये दिवसवार चार्ट जारी किया जाएगा।
 
             जानकारी हो कि लिस मुख्यालय ने आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया अन्तर्गत लिखित परीक्षा में शामिल प्रतियोगियों के के लिए संशोधित भर्ती नियम के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊॅंची कूद तथा गोला फेंक का आयोजन 01 अप्रैल 2020 से 25 अप्रैल 2020 तक किया जाना था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण परिस्थितियों को देखते हुए 1 मई 2020 से आयोजन के लिए निर्देश दिये गये। लाकडाउन और परिस्थितियां सामान्य नहीं होने के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close