कांग्रेस का दावा…महिलाओं को देंगे सालाना1 लाख..आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 गुना मानदेय…GST मुक्त होंगे किसान

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी के दोनो अध्यक्षों ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि लोकसभा चुनाव में जीत और केन्द्र में सरकार बनाने के बाद राहुल गांधी के पांच वादों को लागू किया जाएगा। विजय और विजय ने बताया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। किसानों के उत्पाद को जीएसटी से मुक्त रखा जाएगा। केन्द्रीय नौकरियों में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत नौकरी का आरक्षण करेंगे। देश की प्रत्येक महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत एक लाख रूपये खाता में डाला जाएगा। यह राशि भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना से आठ गुना अधिक होगा। मतलब प्रत्येक महिला को 8333 रूपये दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के दोनों अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के वादे को पत्रकारों के सामने पेश किया। दोनो कांग्रेस नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने कानून लाया जाएगा। कानून बनाकर किसानों को स्वामीनाथन कमीशन के तहत उत्पाद का मूल्य दिया जाएगा।

 पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के सभी पांच वादों को पेश किया। कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दिया कि महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को महतारी वंदन योजना से आठ गुना अधिक मतलब एक लाख रूपया खाता में डाला जाएगा। केन्द्रीय नौकरियों में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देंगे। आंगनबाड़ी और मिड डे मील का काम करने वाली महिलाओं का मानदेय दो गुना किया जाएगा।

किसानों के लिए एमएसपी कानून लाया जाएगा। फार्मूला के तहत उत्पाद का एमएसपी दर दिया जाएगा। फसलों का नुकसान होने पर किसानों को तीस दिनों के भीतर हर्जाना दिया जाएगा। किसानों का उत्पाद जीएसटी मुक्त होगा।

केन्द्र की नौकरियो में तीस लाख युवाओं को रोजगार देंगे। प्रशिक्षुओं को तत्काल एक लाख की नौकरी देंगे। कानून बनाकर पेपर लीक की घटना को हमेशा के लिए बन्द करेंगे। बेरोजगारों के लिए वर्किंग कंडिशन बनाएंगे। 40 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए स्टार्टअप फंडिंग की व्यवस्था करेंगे।

close