आज बुलडोजर…कल भाजपा नेता करेंगे गोली बंदूक से स्वागत..बोले पूर्व नगर विधायक..जनता तोड़ेगी 400 पार का अहंकार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भाजपा की बुलजोडर रैली को तानाशाही करार दिया है। शैलष ने कहा..जिला चुनाव आयोग दबाव में है। 24 घंटे बाद भी बुलडोजर परेड को गंभीरता से नहीं लिया है। भाजपा की बुलडोजर रैली से जनता में दहशत है। इन तमाम गतिविधियों को देखते हुए जनता ने भी भाजपा के अहंकार को जवाब देने का फैसला कर लिया है। दरअसल भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा है। शहर के अमन को बिगाड़ने का काम किया है।

पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने चुनाव आयोग और भाजपा को आड़े हाथ लिया है। प्रेस नोट जारी कर शैलेष ने कहा कि भाजपा नेता इस समय अहंकार में डूबे हुए है। एक दिन पहले भाजपा के नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर आयोग को चुनौती दिया है। बावजूद इसके चुनाव आयोग ने बिना परमिशन बुलडोजर परेड के खिलाफ किसी प्रकार का सख्त कदम नहीं उठाया है। इससे जाहिर होता है कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के दबाव में है। लेकिन जनता दबाव नहीं है। भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा है। सात मई को जनता अपना फैसला सुनाने जा रही है।

 शैलैष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में बुलडोज़र आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 400 पार के अहंकारी नारे का जनता दम निकालने को तैयार है।  छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी है। पूर्व विधायक ने दुहराया कि एक दिन पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का बुलडोज़र से स्वागत किया गया। सच तो यह है कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को बुलडोज़र से डराने का प्रयास किया है।

शैलेष ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक सीधा सरल राज्य है । यहां भोलेभाले लोग अमन शांति के बीच अपना जीवन निर्वहन करते हैं। भोले भाले लोगों को बुलडोज़र से डराया जा रहा है। इससे जनता की भावना को गहरा आघात पहुंचा है। जनता के बीच चर्चा है कि बीजेपी ने आज बुलडोज़र से स्वागत किया है। वह दिन दूर नहीं जब चंबल की तरह गोली बंदूक़ से स्वागत किया जाएगा।

close