निरीक्षक फैजूल समेत 8 अधिकारी को…कॉप ऑफ द मंथ अवार्ड…पुलिस कप्तान के एलान पर..सम्मानित हुए सभी अधिकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने  घोषणानुसार सरकन्डा निरीक्षक फैजुल होदा शाह समेत आठ पुलिस अधिकारियों और और कर्मचारियों को  कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित किया है। सभी अधिकारियों को पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर नगद ईनाम के साथ प्रशंसा पत्र भी दिया गया है। 
फरवरी 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आईपीएस संतोष सिंह ने आठ पुलिस कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ  से सम्मानित किया  है। अपराध प्रकरणों के बेहतर निकाल और निजात अभियान में उल्लेखनीय कार्यवाही के लिए सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, यातायात सेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई उमाशंकर पांडे को सम्मानित किया गया है।
पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बताया कि इसी तरह जूनापारा में पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूटपाट की कोशिश के आरोपी को त्वरित खोज के लिए प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा, ऑफिस कार्य में बेहतर कार्य के लिए एसआई गौरीशंकर बघेल, मस्तूरी मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने के लिए कोतवाली थाना आरक्षक गोकुल जांगड़े को कॉप ऑफ मंथ से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना में काउंसलिंग के जरिए परिवारों को मिलाने में मदद के लिे महिला आरक्षक प्रीतिदास महंत, सरकंडा में वृद्ध से उठाईगिरी में ट्रेन से आरोपी को पकड़ने में मदद के लिए आरक्षक सोनू पाल  को पुलिस महकमा ने अवार्ड दिया है। सकरी के बड़ी चोरी में आरोपी को पकड़ने में सूझ-बूझ के लिए  एसीसीयू के आरक्षक सत्य कुमार पाटले को कॉप ऑफ मंथ का सम्मान मिला है।
आईपीएस संतोष सिंह ने बताया कि सम्मानित कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री और प्रशंसा पत्र दिया गया है। सभी सम्मानितों का फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगाया जाएगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस कप्तान के घोषणानुसार प्रक्रिया के तहत बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता रहेगा।
close