आज से साइबर थाना ने शुरू किया काम…अब अपराधियों की खैर नहीं…सीएम ने किया उद्घाटन…संदीप को डीएसपी नायक को मिला थाना का प्रभार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—आज से यानि शुक्रवार 11 अगस्त से बिलासपुर रेंज का पहला साइबर पुलिस थाना ने काम करना शुरू कर दिया है। यद्यपि पुलिस साइबर अपराधियों की धर पकड़ पहले से ही कर रही है। लेकिन संभाग का पहला विधिवत साइबर थाना ने आज से ही अपना काम करना शुरू किया है। जानकारी देते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर समेत प्रदेश के कुल पांच साइबर थाना का  वर्युअल उद्घाटन किया। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर शामिल है। बिलासपुर में साइबर थाना उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेंज आईजी डॉ.आनन्द छावड़ा और पुलिस कप्तान समेत विभाग के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे। साइबर थाना का नियंत्रण आईपीसीएस संदीप पटेल और प्रभारी मनोज नायक को दिया गया। 
थाना लोकार्पण के साथ ही प्रदेश में पांचों सायबर थाना ने काम करना शुरू कर दिया है।  कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विशेष रूप से साइबर थाना नही होने से साइबर अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था। साइबर थाना शुरू होने से अब पुलिस टीम उच्च तकनिकी के सहयोग से साइबर अपराधियों तक पहुंचने में अपेक्षाकृत तेजी आएगी। अपराधियों पर नकेल कसने में अब और भी आसानी होगी। 
बिलासपुर समेत राज्य के पुलिस रेंज में अत्याधुनिक तकनिकी और पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप पहले तैयार चुका था। अधिकारियों को नियुक्ति भी हो चुकी थी।  सायबर थाना प्रारंभ होने से वर्तमान में बढ़ते सायबर अपराध की घटनाओं अंकुश लगाने में तेजी आएगी।
      रेंज के पहले सायबर पुलिस थाना उप अधीक्षक आईपीएस संदीप कुमार पटेल को बनाया गया है। थाना प्रभारी मनोज नायक को बनाया गया है। जानकारी देते चलें कि मनोज नायक को साइबर और साइबर अपराधिक दुनियां की जानकारी का विशेषज्ञ माना जाता है। इसके अलावा साइबर थाना में उप निरीक्षक अजय वारे समेत कुल 13 लोगों को नियुक्त किया गया है। जाहिर तौर पर अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं होगी। 
close