Dantewada News: दो हार्डकोर महिला नक्सली ढ़ेर, पांच लाख और दो लाख का था इनाम

Shri Mi
3 Min Read

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। एक महिला नक्सली के खिलाफ थाना किरन्दुल और अरनपुर में कुल 6 अपराध दर्ज है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दरअसल, आईजी बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी0 (भापुसे.), DIG दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , DIG सीआरपीएफ (परिचालन) विकास कठेरिया के कुशल मार्गदर्शन में SP गौरव राय के निर्देश पर जिले माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 19 सितंबर की रात थाना अरनपुर क्षेत्र ग्राम हिड़मा, छोटे हिड़मा व डुगिंनपारा के जंगल में 20-25 माओवादियों के होने की सूचना मिली थी।

दंतेवाड़ा पुलिस, बस्तर फाईटर्स और डीएसएफ दन्तेवाड़ा का बल मौके के लिए निकले थे। इस दौरान पहले से ही जंगल में घात लगाये माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबावी कार्यवाही में नक्सली जंगल/पहाडी़ का आड़ लेकर भाग गये।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल को सर्च किया गया तो 2 महिला माओवादियों का शव मिला। साथ ही 1 नग इंसास रायफल, 1 नग 12 बोर बन्दूक, वाकीटाकी सेट, नक्सली पिट्टू बेग, 29 राउण्ड, 3 इंसास मैगजीन, 3 रेडियो, 2टिफिन बम, 3 नग डेटोनेटर, दैनिक उपयोगी सामग्री, नक्सली साहित्य एवं दवाईयॉ बरामद की गई

मुठभेड़ में मारे गये महिला माओवादियों में से 1 की पहचान मलांगेर एरिया कमेटी सदस्या/एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ कुमारी लक्खे उर्फ जिलो माड़वी पिता स्व दुड़वा माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी चोलनार पटेलपारा थाना किरन्दुल। (5 लाख ईनामी)

दूसरी महिला नक्सली की पहचान प्लाटून 24 सदस्य (DVCM विमला की गार्ड) मंगली पदामी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी पैद्दागेलूर थाना बासागूड़ा ज़िला बीजापुर के रूप में की गई। (2 लाख इनामी )

लक्खे उर्फ जिलो माड़वी पर थाना किरन्दुल एवं अरनपुर में कुल 6 अपराध पंजीबद्ध

1. थाना किरन्दुल के अप0 क्रं0-07/2019 धारा 294,506,364,307,34 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 8 (1)(3)(5) छ0ग0 विषेष जन सुरक्षा अधि0 2005,13(1),38(2),39 (2) विविक्रिनिअधि0 1967।

2. थाना अरनपुर के अप0 क्रं0- 04/2020 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट,3,5 विपअधि0, 13, 23, 38(2), 39(2) विविक्रिनिअधि0 1967।

3. अप0 क्रं0- 05/2020 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट व 13, 23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967।

4. अप0 क्रं0- 07/2020 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967।

5. अप0 क्रं0-08/2020 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0 व 13,23,38(2), 39(2) विविक्रिनिअधि0 1967।

6. अप0 क्रं0-06/2022 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट व 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनिअधि0 1967।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close