डकैतों ने आफिस मे घुसकर मचाया उत्पात..ड्रायवर पर जानलेवा हमला..लूट को दिया अंजाम..रतनपुर पुलिस ने किया 3 को गिरफ्तार.फरार 4 की तलाश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने डकैती और हत्या की नीयत से हमला करने के आरोप में गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद समेत राड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
 
                पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2022 को आशीष रोड लाईस मदनपुर इंचार्ज उपेन्द्र यादव रिपोर्ट रतनपुर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया । शिकायत कर्ता ने बताया कि 13 अप्रैल की रात लगभग 9 से 10 बजे के केशियर मनोज पांडेय के साथ हिसाब किताब कर रहा था। इसी दौरान मदनपुर निवासी  विक्कू रावत और  चिंटू कोशले,मनोज, सोमेश पाठक. मानेद्र कमलसेन , जितेन्द्र केयंट, बाल मुकुद समेत अन्य लोगों के साथ  हाथ में लोहे का राड डडा लेकर आफीस में दाखिल हुआ। सभी ने एक साथ पैसा निकालने को कहा। और गाली गलौच करने के साथ मारापीटा भी। 
      
                आरोपियो ने हत्या करने के नीयत से आफीस स्टाफ ड्राइवर धर्मेन्द्र के सिर पर राड से हमला किया। चोट गंभीर होने के कारण ड्रायवर मौके पर ही बेहोस हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता उपेन्द्र यादव और कैशियर के साथ मारपीट को अंजाम दिया। टेबल कांउटर में रखे 46000 रू को लूट लेकर आरोपी रफरार हो गए। आरोपियों ने इस दौरान धमकी रिपोर्ट दर्ज कराने जान से हाथ धोने की बात कही।
 
            रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान तीन आरोपियों विक्कू रावत, मानेद्र कमलसेन और सोमेश पाठक को मौके से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विक्कू रावत के कब्जे से लूट की रकम 14000 रूपए बरामद किया गया। आरोपी  मानेद्र कमलसेन और सोमेश पाठक के कब्जे से लोहे का राड को जब्त किया गया।
 
            रतनपुर पुलिस के अनुसार चार फरार आरोपी  चिंटू कोशले, मनोज,जितेंद्र केवट,बालमुकुंद साहू और अन्य की पतासाजी की जारी है। पकड़े गए आरोपी विक्कू उर्फ़ विकास रावत, सुमित पाठक,मानेद्र कमलसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
डकैती के आरोपी
 
1)  विक्कू उर्फ विकास रावत पिता राजेंद्र रावत उम्र 20 साल पता करैहपारा रतनपुर (गिरफ्तार)
2) सोमेश पाठक पिता राजेंद्र पाठक उम्र 27 साल पता ग्राम सिंघरी रतनपुर (गिरफ्तार)
3) मानेद्र कमल पिता अशोक कमल उम्र 25 साल पता मदनपुर (गिरफ्तार)
4) चिंटू कोसले निवासी मदनपुर (फरार)
5) मनोज निवासी मदनपुर (फरार)
6) जितेंद्र केवट निवासी सिंघरी (फरार)
7) बालमुकुंद साहू निवासी मदनपुर (फरार)

Join Our WhatsApp Group Join Now
close