सिटी बस सेवा की मांगःआजाद मंच प्रमुख विक्रांत का एलान.कड़कड़ाती ढण्ड में करेंगे 24 घंटे प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—आजादी मंच प्रमुख विक्रांत तिवारी ने एलान किया कि सिटी बस सेवा को लेकर संगठन के नेता 22 दिसम्बर को दिन रात नेहरू चौक में 24 घंटे धरना प्रदर्शन करेंगे। 
 
              आजाद मंच के प्रमुख विक्रांत तिवारी ने बताय कि सिटी बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर संगठन ने आंदोलन का फैसला लिया है। एक सप्ताह पहले हमने सिटी बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। बावजूद इसके  जनता की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया। 
 
                   आज़ाद मंच ने जनता की सस्ती सवारी, सिटी बस शुरू करने को लेकर 22 दिसम्बर को अनोखा धरना प्रदर्शन का फैसला किया है। आंदोलन 24 घण्टे अनवरत जारी रहेगा। 22 तारीख़ की दोपहर 12 बजे से मंच के सभी पदाधिकारी धरने पर बैठेंगे। धरना प्रदर्शन दिन रात यानि 24 घंटे चलेगा। 24 घंटे बाद यानि 23 दिसम्बर की दोपहर 12 बजे आजाद मंच के नेता कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन देंगे।
 
                     आज़ाद मंच प्रमुख विक्रान्त बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की नीद से जगाने और आम जनता की तकलीफ से अवगत कराने ही आज़ाद मंच ने रात को भी आंदोलन का फैसला किया है। आम जनता  की तकलीफ को अनदेखी को अब हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम जनता को सस्ती सिटी बस की सवारी दिलवा कर रहेंगे।
                     
           नेहरू चौक पर दोपहर 12 बजे धरने के आगाज़ किया जाएगा। 24 घंटे के अनवरत आंदोलन में  बिलासपुर की जनता का स्वागत करेंगे। साथ ही सिटी बस संचालन को लेकर कोटा, रतनपुर, खूंटाघाट, तखतपुर, कोनी, बिल्हा के साथी धरना प्रदर्शन करेंगे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुब्रत जेना ने दी है।
close