50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा…बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार…6 मामलों में थी तलाश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 6 अलग अलग मामलों में 50 लाख से अधिक की धोखाधडी के आरोपी बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर को भुवनेश्वर े गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी प्रबोध कुमार दास की लम्बे समय तलाश थी। मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने किया है। 
 
         एडिश्नल पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश और मार्गदर्शन में पचास लाख रूपयों से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी को टीम बनाकर किसानों से ठगी करने वाले आरोपी को पतासाजी करने का निर्देश दिया। लगातार कार्रवाई के बाद सरकंडा पुलिस ने एक साथ 6 धोखाधड़ी के प्रकरण का खुलासा किया है।
 
                      उमेश कश्यप ने बताया कि भुवनेश्वर उड़ीसा से सरकंडा पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मास्टर माइंड प्रबोध आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर मुख्य आरोपी प्रमोद दास की पुलिस को धोखाधड़ी के 6 मामलों में तलाश थी। धोखाधड़ी के खेल को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रबोध कुमार दास एक्सिस बैंक को छोड़कर इंडस-लैंड बैंक में काम कर रहा था। आरोपी ने 6 किसानों को ‘कृषि लोन’ दिलाने के नाम पर स्वीकृत कृषि लोन को ह़ड़प लिया था।
 
                       एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर,प्रबोध कुमार दास और हीरालाल साहू निवासी धौराभाटा थाना हिर्री ने मिलकर आरके नगर, एक्सिस बैंक सरकंडा से कृषि लोन के नाम पर किसानों से करीब 50 लाख रुपयों से अदिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। प्रबोध दास लोन स्वीकृति होने के बाद पीड़ित किसानो से झूठ बोलकर स्वीकृत लोन राशि को हड़प लिया है। जानकारी के बाद पीड़ित किसान  थाना सरकंडा में धोखाधड़ी की शिकायत किया था। 
 
          पीड़ित किसानों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की पतासाजी सरकंडा पुलिस लगातार कर रही थी। मामले में हिर्री थाना धौराभाठा निवासी हीरालाल साहू की चार प्रकरणों में 2019 में गिरफ्तारी हुई थी ।  इसके बाद एक्सिस बैंक के तत्कालीन  डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार दास लगातार फरार चल रहा था। 
 
                      पुलिस कप्ताने के निर्देश पर सरकंडा पुलिस टीम ने थानेदार परिवेश तिवारी की अगुवाई में आरोपी प्रबोध कुमार दास को भुवनेश्वर उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को  ट्रांजिट रिमांड में बिलासपुर में पेश किया गया।
 
             उमेश ने खुलासा किया कि आरोपी पीड़ित किसानों को एक्सिस बैंक में स्वीकृत कृषि लोन की बिना जानकारी दिए चेक में भोले-भाले किसानों से हस्ताक्षर करा लेता था। आरोपी ने किसानों को अंधेरे में रखकर 6 बार में चेक से 690000, 930000, 940000, 940000 ,790000 और 350000 रुपए समेत कुल  4640000 रुपये लोन धोखाधड़ी कर ह़ड़प लिया। 
 
             आरोपी प्रबोध कुमार दास तात्कालीन समय सीपत रोड राजकिशोर नगर सरकंडा शाखा में एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर के रूप में पदस्थ था। घटना के बाद एक्सिस बैंक की नौकरी छोड़कर उड़ीसा फरार हो गया। पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान हीरा लाल साहू को  2019 में 4 प्रकरणों में गिरफ्तार कर रिमांड में पेश किया गया था। 2019 में ही 2 प्रकरण में अन्य पीड़ित किसानो ने अपराध दर्ज कराया था। प्रबोध कुमार दास सभी 6 प्रकरणों में आरोपी पाया गया। जिसे भुवनेश्वर उड़ीसा में गिरफ्तार किया गया।
 
                 पूरे मामले में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उप निरीक्षक बी.आर. सिन्हा, एच. आर. यदु, सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक सत्य कुमार पाटले,अविनाश कश्यप ने सराहनीय काम किया है।
TAGGED:
close