बैठक में चर्चा..केन्द्र की वादाखिलाफी को करेंगे पर्दाफाश..जनता तक पहुंचाएंगे राज्य की योजना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत की बैठक मंगलवार को मछुआ बोर्ड के उपाध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन स्थानीय विश्रामगृह में किया गया। इस दौरान बूथ सेक्टर ज़ोन अध्यक्षों के गठन के अलावा संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बैठक में कोरोना के नए वेरिएंट, धान खरीदी में किसानों के विषय मे जानकारी, कांग्रेस सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के संबंध में चर्चा की गई। राजेंद्र धीवर ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सभी बूथों को मजबूत करना है। हम सभी को कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ समर्पित रहना चाहिए। कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है।

                आगामी विधानसभा के चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन चुनाव बूथ कमेटी लड़ेगी।बूथ सेक्टर जोन में काम करने वाले उत्साहित कांग्रेसजनों को शामिल किया जाना है। मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया।

         धीवर ने कहा योजनाओं की जानकारी देने से नए सदस्यों को जोड़ने में मदद मिलेगी। मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि केन्द्र सरकार जिस प्रकार से घोषणा कर अपने वादों से मुकर रही है और बेतहाशा महंगाई में वृद्धि कर रहे हैं। बूथ कमेटी के सदस्यों को जन जन तक केन्द्र की वादाखिलाफी का पर्दाफाश करना है।

            इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज खरे, अहमद मोमिन, बुटन पाटनवार, चित्रकान्त श्रीवास,वीरेंद्र लैहर्षण, घनश्याम नेताम, रामेश्वर साहू, शेषनारायण साहू,प्रमिलदास दुर्गा तिवारी, रामेश्वर धीवर नन्दकुमार, दीपक साहू, दिलीप मन्नेवार, श्रीमती उमा खरे,अश्वनी धुलिया, उमेश कश्यप सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहे।

close