सीएम से नौकरी मांगने हैलीपेड पहुंचा दिव्यांग..पड़ गयी चैयरमैन की नजर..और फिर खुल गयी किस्मत .मेयर के निर्देश पर.आयुक्त ने थमाया नियुक्ति आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से नौकरी मांगने दिव्यांग परसराम कौशिक हैलीपेड पहुंचा। सीएम से दिव्यांग की मुलाकात तो नहीं हुई..लेकिन परसराम की पर्यटन मंडल चैयरमैन की नजर पड़ी और किस्मत खुल गयी। अटल श्रीवास्तव ने पहले परसराम से बातचीत किया। इसके बाद मेयर रामशरण को दिव्यांग के लिए कुछ करने को कहा। मेयर रामशरण के कहने पर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने तत्काल नियुक्त आदेश जारी कर परसराम को लिफ्ट मैन नियुक्त किया है।
          बुधवार को अल्प प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर प्पहुंचे। मुख्यमंत्रेी की बिलासपुर प्रवास की खबर के बाद दिव्यांग परसराम कौशिक भी स्वागत करने फरियाद के साथ साईंस कालेज मैदान हेलीपेड पहुंचा। लेकिन मुख्यमंत्री से उसकी मुलाकात नहीं हुई। फिर भी दिव्यांग परसराम की मनोकामना तत्काल पूरी हो गयी। खबर के बाद परसराम का परिवार काफी गदगद है। 
            बिजौर निवासी दिव्यांग परसराम कौशिक सीएण से नौकरी मांगने जब हैलीपेड पहुंचा।  तब तक मुख्यमंत्री रवाना हो चुके थे। इसी दौरान मायूस दिव्यांग परसराम पर पर्यावरण मण्डल के चैयरमैन अटल श्रीवास्तव की नजर पड़ गयी।  अटल श्रीवास्तव तत्काल दिव्यांग परसराम के पास पहुंचे। और लोगों ने देखा की दोनो के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद अटल श्रीवास्तव ने मेयर रामशरण से बातचीत की।
           मेयर रामशरण ने तत्काल निगम आयुक्त को दिव्यांग  के बारे में बताया। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने तत्काल दिव्यांग के लिए लिफ्टमैन नियुक्त का आदेश जारी किया। खबर के बाद परसराम के परिवार में खुशी का माहौल है। और शहर में चर्चा भी।
            इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, सिद्धांशु मिश्रा, धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, निलेश माड़ेवार, अविनाश सेठी, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे। दिव्यांग परसराम कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं का आभार जाहिर किया है।
close