मार्निंग वाक के समय बुजुर्ग महिला से मारपीट…फिर आरोपी ने दिया लूट को अंजाम…इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से महिला से लूटपाट किए गए सोने का हार बरामद कर लिया गया है। अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार जोरापारा निवासी अरुण कुमार दुबे ने 13 जुलाई 23  को रिपोर्ट दर्ज कराया। अरूण ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली। ठीक उसी समय फूल तोड़ने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके साथ लकड़ी लेकर आया। मां को लकड़ी से मारा पीटा। हमले में माँ को  कमर हाथ और पैर में चोट आयी है। आरोपी ने इस दौरान मां के गले के हार पर हाथ साफ कर फरार हो गया। घायल मां को अस्पताल में भर्ती किया।
शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध कायम किया। पुलिस टीम मामले को विवेचना में लेकर आरोपी की पतासाजी अभियान चलाया। अस्पताल में पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सोने का मंगलसूत्र को लूटा है। पतासाजी के दौरान घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया।  पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति का नाम जोरापारा निवासी बल्ला उर्फ़ अमित है। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी जोरापारा स्थित महिमा चौक के पास खड़ा है। 
खबर मिलते ही टीम ने धावा बोला। आरोपी ने भागने का प्रयास किया…लेकिन घेराबन्दी कर पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर  आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close