चोरी की आठ मोटरसायकल और एक स्कूटी बरामद..तीन आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाकर दो अलग अलग कार्रवाई में चोरी की आठ मोटरसायकल और एक एक्टिवा बरामद किया है। आरोपियों को चोरी की मोटरसायकल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशने के दौरान पकड़ा गया। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब ढाई लाख रूपयों से अधिक है। मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1) राजा नेताम पिता मयाराम नेताम  निवासी शांतिनगर सकरी, थाना सकरी।
2) रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा।
सरकन्डा पुलिस ने अभियान चलाकर तीन आरोपियों समेत चोरी की आठ मोटरसायकल बरामद किया है। थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि सकरी क्षेत्र का आदतन बदमाश राजा नेताम नूतन चौक सरकण्डा में  मोटर सायकल बेचने की फिराक में घूम रहा है। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया गया।
मुखबीर की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया। मोटर सायकल के साथ संदेही राजा नेताम को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने बताया कि मोटरसायकल चोरी की है। इसके अलावा सहयोगी रविदास मानिकपुरी के साथ शहर के अलग-अलग ठिकानों से आठ से अधिक मोटरसायकल चोरी को अंजाम दिया है।
आरोपी राजा नेताम के कब्जे से 5 नग मोटर सायकल और आरोपी रविदास मानिकपुरी से 3 नग मोटर सायकल मिलाकर कुल 8 मोटरसायकल बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ 41 (1-4) और आईपीसी की धारा 379 का अपराध दर्ज करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है ।
बरामद मोटरसायकल का विवरण
1) नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 04 BF 7212 
2) आई स्मार्ट मो.सा.क्र. CG 10Z9025 
3) काला रंग का बजाज पल्सर मो.सा. क्र. CG07LJ7698 
4) काला रंग अचिवर मो.सा. क्र. CG 15 CH 9200 
5) ड्रीम युगा मो. सा. क्र. CG 10 EK 3694 
6) एक नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 10 B 1447 
7) हीरो स्प्लेण्डर मो. सा. काला रंग क. CG 10 B1447 
8) एल.एम.एल. मो.सा. सिल्वर रंग क. CG 07 SB 5423
आरोपी समेत चोरी की स्कूटी बरामद
सरकन्डा थानेदार ने बताया  कि 9 फरवरी 2022 को बंगालीपारा निवासी सरोज प्रधान ने एक्टिवा स्कूटी CG 10 X 6583 को चोरी होने की शिकायत की। पतासाजी के 27 फरवरी को मुखबीर ने बताया कि निरतू थाना कोनी निवासी चिंताराम खरे अपने घर में स्कूटी छिपाकर रखा है। तत्काल टीम के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया गया। चिंताराम खरे के घर दबिश देकर चोरी की एक्टिवा स्कूटी CG 10 X 6583 को बरामद किया गया। आरोपी चिंताराम खरे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close