Employees Salary Hike-कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, Salary में भारी वृद्धि, पुनरीक्षित वेतन के आदेश जारी
Employees Salary Hike कर्मचारियों के वेतन में भारी वृद्धि देखने को मिली है

Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। उनके वेतन में भारी वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासनादेश के तहत कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों के लिए Salary को 11000 रूपए तक बढ़ाया गया है। जनवरी महीने की Salary से उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। वही उनके खाते में अब बढ़ाकर सैलरी 22000 रुपए तक आएगी।
पुनरीक्षित वेतन का लाभ
Employees Salary Hike :राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में संविदा दैनिक, वेतन और नियत वेतन के माध्यम से कर्मचारियों को पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, उत्तराखंड के कर्मचारियों को अब पुनरीक्षित वेतन का लाभ दिया जाना है।
Employees Salary Hike :प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन में 7000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। जबकि लैब टेक्नीशियन के लिए वेतन को 3000 तक बढ़ाया गया है। डार्क रूम सहायक को अब पुनरीक्षित वेतन के रूप में 21000 रुपए प्राप्त होंगे उनके वेतन में 8000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। वही डीईओ और वैक्सीनेटर सहित अनुसेवक लैब अटेंडेंट स्टोर कीपर आदि के वेतन में 11000 रूपए तक की वृद्धि की गई है। कनिष्ठ सहायक को पहले 9533 रुपए प्राप्त होते थे। अब उनके वेतन को बढ़ाकर 21000 रूपए किया गया है।
संविदा कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की लंबाई लंबी लड़ाई के बाद उनके मांग को पूरा किया गया है। कॉलेज के स्थापन से लेकर अभी तक उन्हें अल्प वेतन प्राप्त हो रहे थे। वही कर्मचारी अल्प वेतन में कार्यरत है। कर्मचारी पुरानी समान कार्य समान वेतन की मांग पर शासनादेश जारी किए गए हैं। जिसका लाभ संविदा सहित नियत वेतनमान के आधार पर तैनात कर्मचारियों को मिलेगा।
इससे पूर्व विभागीय मंत्री की पहल पर कॉलेज प्रशासन द्वारा मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे कैबिनेट में रखा गया था। राज्य कैबिनेट के द्वारा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मानदेय की मांग पर मुहर लगा दी गई थी। वही 38 विभिन्न श्रेणी के पदों पर संविदा सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।