छठ पूजा के लिए घाटों की मरम्मत में स्वयं जुटे नपाध्यक्ष रमन अग्रवाल

Chief Editor
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)छठ पूजा के लिए घाटों की मरम्मत में नगर के समाज सेवी संस्था सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमन अग्रवाल(नगरपंचायत अध्यक्ष) ने लोक आस्था के महापर्व छठ में कन्हर तट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर और व्रतियों को भगवान भास्कर के अर्ध देने की सुविधा के लिए छठ घाटों को तैयार कराने में स्वयं जूटे हुए है।
लोक आस्था के महापर्व छठ में कन्हर तट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर और व्रतियों को भगवान भास्कर के अर्ध देने की सुविधा के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल छठ घाटों को तैयार करने में स्वयं जुटे हुए हैं। बारिश और कन्हर नदी में आई बाढ़ के बाद छठ घाट तैयार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ाता है। रमन अग्रवाल ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए घाट तैयार किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कन्हर नदी तट पर घाट बनाने की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि कन्हर नदी तट पर छठ व्रत को लेकर शाम और सुबह श्रद्घालुओं का भीड़ होता है। छठ पर्व नहाय-खाय से प्रारंभ होती हैं। व्रतियो के द्वारा खरना,संध्यकालीन अर्ध दान के साथ प्रात:कालीन अर्ध देने के बाद पर्व का समापन किया जाता हैं। इस वर्ष कोरोना काल को लेकर बाहर से आने वाले रिश्तेदारों का आगमन नहीं हुआ,नहीं तो यहां सुविधा और साधन को देखते हुए बिहार झारखंड मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश इन राज्यों में स्थानीय लोगों के निवासरत रिश्तेदारों के द्वारा भी आकर यहां छठ पर्व किया जाता है। छठ व्रतियों को किसी प्रकार का कोई असुविधा ना हो इसलिए मुझे स्वयं सारी व्यवस्था देखनी पड़ती है।

close