किसान नेताओं ने कहा..खाद की कालाबाजारी पर लगाएं रोक..मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र..बताया चार नहीं किसानों को एक मुश्त किया जाए भुगतान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रमुख धीरेन्द दुबे की अगुवाई में किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान किसान संघ प्रतिनिधि मंडल के सदस्य प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम ,प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ,प्रदेश कोषाध्यक्ष  गजानन्द दिघ्रस्कर जिला मंत्री सोनू तिवारी भी मौजूद थे।
 
               किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि किसानों को रबी फसल के लिए खाद की सख्त जरूरत है। खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान और साहूकार मालामाल हो रहे है। कालाबाजारी पर जल्द से जल्द रोक लगाए जाना जरूरी है। 
 
              धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि विद्युत विभाग में जिले के किसानों के स्थायी कनेक्शन के लंबित प्रकरणों शासन तेजी से निकारण करे। धान खरीदी का काम 7 फरवरी को पूर्ण हो चुका है।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रोत्साहन राशि 4 किस्तों की जगह मुश्त दिया जाए। चार किश्तों में राशि मिलने से छोटे किसानों को बैंकों का चक्कर बार बार लगाना पड़ता है। इससे ना केवल बरबाद होता है। बल्कि दूर दराज से आने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीब किसानों को किराया भाड़ा का अतिरिक्त बोझ पड़़ता है। बेहतर होगा कि शासन किसानों को एकमुश्त राशि का भुगतान करे।
 
         मुख्यमंत्री के ना्म सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन  देने के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी वीना तिवारी ,प्रफुल्ल मिश्रा ,रामसुशील पांडेय , प्रकाश अवस्थी , रामसेवक कुशवाहा , लक्छमी सिन्हा , अनिल पटेल ,मनहरण साहू ,धर्मराज सिंह , महेश यादव , राजेश बैगा , दीपकेश्वर पटेल ,हरीश पटेल , पहारू साहू , खगेश साहू , मोनू यादव सहित बड़ी संख्या में जिले के कृषक उपस्थित थे ।
TAGGED:
close