उल्टा तिरंगा फहराने पर असम भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी

Shri Mi
1 Min Read

गुवाहाटी। स्वतन्त्रता दिवस समारोह के दौरान गुवाहाटी में पार्टी मुख्यालय पर कथित तौर पर उल्टा तिरंगा फहराने के आरोप में असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कलिता पर देशद्रोही गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों ने मंगलवार शाम को नगांव सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने दावा किया कि राज्य भाजपा नेता को इस तथ्य की जानकारी थी कि तिरंगा उल्टा रखा गया था और इसके बावजूद उन्होंने इसे फहराया।

जब यह बताया गया कि झंडा उल्टा फहराया गया है, तो इसे ठीक किया गया।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कलिता ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “पार्टी कार्यकर्ता जो झंडा फहराने के प्रभारी थे, वे इस बात से अनभिज्ञ थे कि इसे उल्टा फहराया गया था। इस वजह से यह हमारी जानकारी के बिना उल्टा हो गया।”

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close