भाजपा की पूर्व विधायक ने सपा का दामन थामा

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में टिकट वितरण से नाराज नेताओं का दल बदल का दौर जारी है। छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रही रेखा यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए बिजावर से दावेदारी करने वाली रेखा यादव की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के करीबियों में होती रही है। साथ ही वे पार्टी का टिकट पाने के लिए लंबे अरसे से प्रयासरत थी।

भाजपा ने बिजावर में सपा छोड़ कर आए राजेश शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के चरण सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

रेखा यादव ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद सपा का दामन थाम लिया है और संभावना इस बात की जताई जा रही है कि वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close