पूर्व मंत्री अमर ने कहा…क्षमा प्रार्थी हूं…10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ…भरोसे के नाम जनता से धोखा…मामले की हो जांच

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— पूर्व नगरीय निकाय मंत्री ने कहा कि जनता की पीड़ा को लेकर दुखी हूं। क्षमा प्रार्थी भी हूं। कांग्रेस जनप्रतिधि को चुनौती भी देता हूं कि सिवरेज की जांच करायी जाए। साथ ही यह भी दुहराया कि कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने जनताे के भरोसे को तोड़ा है। जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेता ने यह बातें शनिचरी स्थित ज्वाली कुआं के पास धरना प्रदर्शन के दौरान कही। पूर्व मंत्री ने बताया कि सीवरेज शहर विकास के लिए अनिवार्य अंग है। लेकिन दुख होता है जब पिछले चार साल से अधिक समय में भी शासन ने मात्र दस प्रतिशत बकाया काम भी कराने में नाकामयाब रही।
निगम सरकार ने चलाया विरोध अभियान
विकास को तरसता बिलासपुर अधूरे शहर की अधूरी कहानी अभियान के तहत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अधूरी सीवरेज परियोजना के विरोध में शनिचरी सथित  निर्माणाधीन ज्वाली कुआं पंपिंग स्टेशन के पास कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि 307 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज परियोजना शुरू हुई। सीवरेज और अन्य परियोजनाओं के कारण ही बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया। अमृत मिशन के लिए 300 करोड़ रुपए आए। भाजपा सरकार ने तेजी के साथ सीवरेज का काम शुरू किया।
 
 
                 2008-09 में सीवरेज परियोजना शुरू होने के साथ बढ़ते शहरीकरण, भूमि अधिग्रहम समेत तमाम चुनौतियों सामने आयी। 2008-09 में नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने पर सीवरेज विरोधी एजेंडा चलाया गया। 2013-14 तक सीवरेज का सर्वाधिक काम बाधित रहा। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ का पहला भूमिगत सीवरेज पाईप लाईन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पहले चरण का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने किया। इसमें 50 करोड़ का काम हुआ 56 किलोमीटर लंबी लाइन बिछायी गयी।  दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से  24575 घरों को जोडा गया। चुनाव के दौरान सिवरेज के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की बात कही गयी। साथ ही निर्माण कार्य को पूर्ण करने का वादा किया गया। लेकिन 2019 से साढ़े चाल साल में बहुप्रतीक्षित परियोजना का 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ।
जनता को हुई तत्कालीन पीड़ा के लिए खेद
अमर अग्रवाल ने कहा योजना भाजपा के समय लाई गयी। जिम्मेदारी के साथ जनता को हुई पीड़ा के लिए क्षमा प्रार्थी हूं। आने वाले दिनों में जब भाजपा की सरकार बनेगी। डेढ़ वर्षो के अंदर सिवरेज का काम पूरा हो जाएगा। तीन सालों में लोगों को इसका वास्तविक लाभ सामने दिखाई देने लगेगा।
जांच के लिए दी चुनौती और भरोसे के नाम पर झांसा 
अमर अग्रवाल ने कहा परियोजना सर्वे और क्रियान्वयन अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से कराया गया है।ठेका कंपनी को सरकारी फंड से राशि का भुगतान किया गया है। साढ़े तीन साल के दौरान राज्य सरकार ने कंपनी को 13 करोड़ 41 लाख स्र्पये का भुगतान किया है। अचरज की बात है कि जिन-जिन मदों में फंड दिया गया है, वह सभी कार्य अधूरे पड़े हैं। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया ने विधानसभा को बताया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि सिवरेज का शेष काम पूरा कराने में कांग्रेस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। सरकार को चुनौती है कि वह मामले में जांच कराए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कि अधूरे सिवरेज के लिए कौन जिम्मेदार है। और भ्रष्टाचार किसने किया है।
धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता
आज के धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे,अरविंद बोलर, विनोद सोनी, प्रवीर सेन, प्रवीण दुबे, विजय ताम्रकार, बंधु मौर्य, मनीष अग्रवाल, कृष्ण मोहन पांडे, दुर्गा सोनी, संतोषी देवांगन, कंचन दुसेजा, दीपा शर्मा, शोभा कश्यप, रजनी यादव, संध्या चौधरी, मंजुला सिंह, संध्या सिंह, रीना गोस्वामी, मीना विश्वकर्मा, दीपशिखा यादव, आशीष मिश्रा, सुकांत तिवारी, अमरदीप बोलर, रोहित मिश्रा, अंकित पाठक, रवि दुबे, अभिषेक गौतम, मनीष कश्यप, अमित सिंह, सुबोध खण्डेलवाल, शैलेन्द्र यादव, दीपक साहू, विश्वजीत ताम्रकार, आलोक वर्मा, सानूल खान, हेमंत सोनी, आनंद दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
close