यहां हुई ढाई करोड़ से अधिक की ठगी…पुलिस ने दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार…सबको दिया प्लान्ट लगाने का झांसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- तारबाहर पुलिस ने अल्कालाइन वाटर प्लांट स्थापित किए जाने के नाम पर लाखों की ठगी को अंजा्म देने वाले फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामले में व्यापार विहार निवासी आहना फ्रांसिस ने दर्ज कराया था। पीडिता के अनुसार आरोपियों प्लारन्ट लगाने के नाम पर दोनो आरोपियों ने करीब तीन लाख रूपयों से अधिक फटका दिया है।
तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि  व्यापार विहार निवासी अहाना फ्रांसिस ने लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया। आहना ने बताया कि कोरबा बालको निवासी सुभाष ताती और मीना ताती अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई-बहन को धोखा देते हुए तीन लाख रूपया लिया। आरोपियों ने बताया कि रूपयों से अल्कालाइन वाटर प्लांट स्थापित करेंगे। 6 महीने में पैसा दो गुना हो जाएगा। शिकायत पर आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि सुभाष और मीना ताती मिलकर गॉड ग्रुप बनाया है। फर्जी कम्पनी के नाम पर बहुत सारे लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया है। किए हैं। शिकायतकर्ता की आरोपियों से पुराना जान पहचान है। पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने अलकालाइन वाटर प्लान्ट का प्लान तैयार किया। आरोपियों ने बताया कि प्लांट लगाने पर 6 महीने में ही पैसे डबल हो जाएंगे। आरोपियो ने प्लान्ट के लिए  पीड़ित से किश्तो में पैसा लिया। 
इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी ठगी किया है। ठगी की रकम करीब ढाई करोड़ से भी ज्यादा है। सोमवार को दोनो आरोपियों को कोरबा से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपियों के धरपकड़ में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।
close