बिलासपुर।शिक्षक के खाते से ऑनलाइन 64हजार की ठगी का मामला सामने आया है।जानकारी होने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।बंगाली पारा गली नंबर 6 निवासी मनीष कुमार दुबे पिता शिव कुमार 35 वर्ष शिक्षक हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट है।जिस पर उन्होंने नेट बैंकिंग की सुविधा रखी हुई है।उनके खाते से सोमवार से मंगलवार के बीच किसी ने अलग-अलग किस्तों में 66 हजार निकाल लिए। यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी।पैसे से खरीदारी हुई।अलग-अलग कई कंपनियों का इससे पेमेंट भी किया गया। श्री दुबे ने बैंक जाकर खाता चेक किया तो उसका पता चला। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज की पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।CGWALL न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे व रहे खबरों से अपडेट
शिक्षक के खाते से ONLINE 66 हजार की ठगी
Join Our WhatsApp Group Join Now