सोना चांदी जेवर लूटेरा ग्रुप का पर्दाफाश…दो महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार…मास्टर माइंड की तलाश…सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सकरी पुलिस ने धोखाधड़ी कर फरारा लुटेरे ग्रुप का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से पुलिस ने जेवर समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दो महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मास्टर माइंड महिला अभी भी फरार है। पुलिस का दावा है कि पांचवी महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1)शबनम मलहार निवासी पिपचो दारू हजारी बाग झारखंड,हाल मुकाम महराजानगर मैहर सतना म.प्र.।
2)शोभा मलहर निवासी केवाल बरही थाना बरही झारखंड हाल मुकाम तिलैया थाना कोडरमा जिला कोडरमा।
3)रंजीत मलहार निवासी पिपचो दारू जिला हजारीबाग झारखंड हाल मुकाम महाराजानगर मैहर मध्यप्रदेश।
4)सुरेन्द्र मलहार निवासी कुंदरिया बस्ती साराबेड़ा सरूबेरा थाना मांडू जिला रामगढ़ झारखंड। 
नाम पता फरार आरोपी  बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र विवरण
पुलिस के अनुसार लोखण्डी निवासी लक्ष्मी यादव निवासी लोखण्डी ने 23 जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि 2 जून 2023 को तीन महिलाएं घर आयी और पुराने बर्तन बदलने के लिये मांगी। बदले में दूसरे दिन यानि 3 जून को नये बर्तन देकर विश्वास अर्जित करने के बाद जेवर मांगी। तीनों ने अपने आप को कंपनी कर्मचारी बताया। महिलाओं ने कहा कि जेवर का छाप कंपनी को दिखाने के बाद लौटा देंगे। 
सोने चांदी के जेवर लेने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नम्बर भी दिया। मोबाईल नंबर 6287685764 है। इसके बाद उसने मोबाइल का सम्पर्क का प्रयास भी किया। लेकिन बन्द होना बताया। पुलिस के अनुसार मामले में अपराध दर्ज करने के बाद विवेचना में लिया गया। मोबाईल नंबर 6287685764 के आधार पर पतासाजी का अभियान भी चलाया गया। सायबर सेल से कॉल डिटेल एवं लोकेशन के आधार पर आरोपी शबनम मलहार को पकड़ा गया। 
पूछताछ के दौरान शबनम मलहार ने बताया कि अपने साथी सुरेन्द्र मलहार, शोभा मलहार और बेबी उर्फ बेबिया मलहार के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की निशांदेही पर सोने का एक जोड़ी झूमका, मंगलसूत्र, लाकेट, और  दो जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत करीब  80,000 रूपयों से अधिक है। आरोपियो के खइलाफ किया गया।  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस ने खुलासा किया कि मामले में प्रकरण में एक आरोपी बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र मलहार फरार है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी झा अमन कुमार, सउनि हेमंत आदित्य, आरक्षक सुमंत काश्यप, अमित पोर्त, संजय बंजारे, सुनील सूर्यवंशी, पवन सिंह, मालिक राम साहू, प्रशांत महिलांगे, महिला आरक्षक दूर्गा आग्रे, आरती मिश्रा, सुनीता सूर्यवंशी, साइबर सेल बिलासपुर से प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं आरक्षक निखिल जाधव का की विशेष भूमिका रही है।
close