Guru Gochar : बदलने वाली है गुरु की चाल, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Shri Mi
3 Min Read

Guru Gochar।ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। ज्योतिष के अनुसार आने वाले दिन इन राशियों के लिए बेहद की सुखद होने वाले है। दिसंबर के आखिर में गुरु अपनी चाल बदलेंगे। 31 दिसंबर के दिन गुरु मार्गी होंगे।

वहीं, गुरु की चाल बदलते ही गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण भी होगा। जिससे इन राशियों के जातकों का भाग्य चमक उठेगा.

मेष राशि
गुरू के मार्गी होने से गजलक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। संतान की नौकरी या विवाह से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। भौतिक सुखों-व्यापार में वृद्धि और पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलने के आसार है। नौकरी वालों को अच्छे ऑफर मिल सकते है।

कर्क राशि
rashi Parivartan : कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। कर्क राशि के 10वें भाव में गुरु गोचर करेंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। यह समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि
साल के आखिर में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। गुरु सिंह राशि के 9वें भाग में गोचर करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी और आपको खूब मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है।

धनु राशि
31 दिसंबर के दिन गुरु की चाल बदलने से धनु राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। वहीं, धनु राशि के 5वे भाव में गुरु का गोचर होगा। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोगों के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वहीं, धन का आगमन भी होगा।
 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।cgwall इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close