Lucky Moles in Body: शरीर पर मौजूद तिलों का एक खास मतलब

Shri Mi
2 Min Read

Lucky Moles in Body :  इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है, लेकिन समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का एक खास मतलब बताया गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर में तिल होना हमारे भविष्य के बारे में कई संकेत देते हैं। शरीर के किन अंगो पर तिल होने से व्यक्ति को शुभ संकेत मिलता है आइए जानते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हथेली पर तिल होना माना जाता है शुभ
Lucky Moles in Body :  बहुत कम लोगों की हथेली में तिल पाया जाता है। लेकिन जिन लोगों की हथेली में तिल होता है वह जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। किस्मत भी हमेशा इन लोगों का साथ देती है।

वहीं, समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के दाहिने भुजा पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है।

इस जगह पर तिल होना होता है बहुत शुभ
कई लोगों के माथे पर तिल होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, माथे पर तिल होने का एक बहुत ही खास मतलब है। इसका अर्थ है कि ऐसे लोगों के पास धन हमेशा बढ़ता रहता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से सफलती पाते हैं।

दाएं गाल पर तिल होता धन लाभ
समुद्रशास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने से व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है।

ऐसे लोगों को समय-समय पर धन लाभ होता रहता है। वहीं बाएं गाल पर तिल होने का अर्थ है कि व्यक्ति बहुत ही खर्चीला है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close